2 मार्च 2014 - 20:30
ज़ायोनी सरकार की तरफ़ से सीरिया में आतंकवादियों को मदद।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के दी नेशन अख़बार नें ख़बर दी है कि ज़ायोनी सरकार सीरिया में मौजूद अल क़ायदा के आतंकवादियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उन्हें बड़ी मात्रा में पैसा और हर तरह की मदद उपलब्ध करा रही है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के दी नेशन अख़बार नें ख़बर दी है कि ज़ायोनी सरकार सीरिया में मौजूद अल क़ायदा के आतंकवादियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उन्हें बड़ी मात्रा में पैसा और हर तरह की मदद उपलब्ध करा रही है।अख़बार के अनुसार तीन आतंकवादी संगठन इस्राईली ख़ुफ़िया एजेंसी के अधिकारियों के साथ सम्पर्क में रहे हैं । अख़बार नें सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि दक्षिणी सीरिया में सक्रिय विभिन्न आतंकवादी संगठनों को ज़ायोनी सरकार की तरफ़ से हज़ारों डॉलर उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले महीने एक इस्राईली कमाण्डर नें इस बात को स्वीकार किया था कि सीरिया में सक्रिय विदेशी मदद पा रहे आतंकवादियों के साथ उनका क़रीबी सम्बंध है।स्पष्ट रहे कि 18 फ़रवरी को ज़ायोनी प्रधानमंत्री नीतेन याहू नें जोलान के इलाक़े में सीरिया के आतंकवादियों के लिये स्थापित किय गए अस्पताल का दौरा करके वहाँ भर्ती आतंकवादियों को देखने गए थे।