26 फ़रवरी 2014 - 20:30
मशहूर शिया मौलाना, तक़ी हादी नक़वी का क़त्ल।

मोटर साइकिल पर सवार कुछ लोगों ने गुरूवार को मशहूर शिया मौलाना प्रोफ़ेसर तक़ी हादी नक़वी को उस समय गोली मार दी जब वह दफ़्तर से अपने घर जा रहे थे

पाकिस्तान के मशहूर शिया मौलाना तक़ी हादी नक़वी को गोली मारकर क़त्ल कर दिया गया। कराची से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मोटर साइकिल पर सवार कुछ लोगों ने गुरूवार को मशहूर शिया मौलाना प्रोफ़ेसर तक़ी हादी नक़वी को उस समय गोली मार दी जब वह दफ़्तर से अपने घर जा रहे थे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रोफ़ेसर मौलाना तक़ी हादी ने मुसलमानों को एकजुट करने में बहुत प्रयास किये। वह जे.डी.सी. नामक एक चैरिटेबुल इंस्टिट्यूट के शिक्षा विभाग के प्रमुख थी थे। पाकिस्तान की शिया ओलमा काउंसिल के प्रमुख अल्लामा साजिद नक़वी ने प्रोफ़ेसर मौलाना तक़ी हादी नक़वी के क़त्ल पर अफ़सोस जताते हुए इसे क़ौम का नुक़सान बताया है।