17 फ़रवरी 2014 - 20:30
वेनेज़ोएला का 3 अमरीकी राजदूतों को देश छोड़ने का आदेश

राष्ट्रपति निकोलस नें अपने सम्बोधन में कहा है कि अमरीकी राजनयिक अधिकारी सरकार के ख़िलाफ़ साज़िशों में शामिल हैं।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें बी बी सी के हवाले से ख़बर दी है कि वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति नें 3 अमरीकी राजदूतों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। ख़बरों के अनुसार राष्ट्रपति निकोलस नें अपने सम्बोधन में कहा है कि अमरीकी राजनयिक अधिकारी सरकार के ख़िलाफ़ साज़िशों में शामिल हैं। उनका कहना था कि यूनिवर्सिटियों में काम करने वाले अमरीकी अधिकारियों के एक ग्रुप की पिछले दो माह पूर्व से निगरानी की जा रही थी। यह अधिकारी निजी यूनिवर्सिटी में मुलाक़ातें कर रहे थे। वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति नें कहा कि विदेश मंत्री इस सिलसिले में विस्तार से बताएंगे। सूत्रों के अनुसार अमरीकी राजदूत विभिन्न देशों में राजदूतिक ज़िम्मेदारियां निभाने के स्थान पर उन देशों में जासूसी और अस्थिरता पैदा करने की कोशिशों में लगे रहते हैं यहाँ तक कि अमरीका अपने सहयोगी देशों को भी जासूसी से नहीं छोड़ता है।