3 फ़रवरी 2014 - 20:30
आतंकवादी संगठनों के बीच मतभेदों में बढ़ोत्तरी

अलक़ायदा आतंकवादी संगठन के आला कमान नें ऐलान किया है कि अलक़ायदा का ईराक़ और सीरिया में हुकूमते इस्लामी की स्थापना करने वाले दाएश संगठन से कोई सम्बंध नहीं है और अलक़ायदा संगठन दाएश की कार्यवाहियों का ज़िम्मेदार नहीं है

अलक़ायदा आतंकवादी संगठन के आला कमान नें ऐलान किया है कि अलक़ायदा का ईराक़ और सीरिया में हुकूमते इस्लामी की स्थापना करने वाले दाएश संगठन से कोई सम्बंध नहीं है और अलक़ायदा संगठन दाएश की कार्यवाहियों का ज़िम्मेदार नहीं है। अलक़ायदा की तरफ़ से जेहादी साइटों पर किये जाने वाले ऐलान के अनुसार उसका कहना है कि अलक़ायदा का दाएश आतंकवादी संगठन से कोई सम्बंध नहीं है और नाहि यह संगठन अलक़ायदा के संगठनों में शामिल है। स्पष्ट रहे कि सीरिया में दाएश, जिबहतुन्नुसरा और जिबहे इस्लामी आतंकवादी संगठन आतंकी कार्यवाहियां अंजाम दे रहे हैं और सलफ़ी वहाबी आतंकी संगठनों के बीच मतभेद इतने ज़्यादा बढ़ गए हैं कि अब वह एक दूसरे की बुराइयां कर रहे हैं लेकिन एक बात उनमें संयुक्त ही है कि सभी आतंकी संगठन सलफ़ी वहाबी तकफ़ीरी विचार को मानते हैं जिन्हें सऊदी अरब से आर्थिक और फ़ौजी मदद मिलती है।