इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें जर्मनी के एक अख़बार से बातचीत में कहा है कि सीरिया की जनता की क़िस्मत का फ़ौसला अमरीका के हाथ में नहीं है बल्कि सीरिया का भविष्य सीरिया की जनता के हाथ में है। जवाद ज़रीफ़ नें सीरिया के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सीरिया की वर्तमान स्थिति का असली ज़िम्मेदार अमरीका है जिसनें आतंकवादियों की भरपूर मदद व समर्थन किया है और उन्हें नवीन हथियार उपलब्ध कराए हैं और सीरिया में अस्थिरता पैदा करने के लिये अपने क्षेत्रीय अरब और अन्य समर्थक देशों से भी भरपूर लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक की बात नहीं है कि अमरीका क्षेत्र में किसी भी इस्लामी देश को इस्राईल से ताक़तवर नहीं देखना चाहता है और सीरिया की फ़ौज को कमज़ोर करने की कोशिश अमरीका की इस्राईल समर्थक पॉलिसी का हिस्सा है। ईरानी विदेश मंत्री नें कहा कि सीरिया का फ़ैसला सीरिया क जनता ही कर सकती है और इस सम्बंध में अमरीका को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
3 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 503076
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ नें जर्मनी के एक अख़बार से बातचीत में कहा है कि सीरिया की जनता की क़िस्मत का फ़ौसला अमरीका के हाथ में नहीं है बल्कि सीरिया का भविष्य सीरिया की जनता के हाथ में है।