गज़्ज़ा में फ़िलिस्तीन की जन सरकार के प्रवक्ता नें कहा है कि फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास और ईरान के बीच मतभेद और दरार डालना दुश्मनों की प्लानिंग का हिस्सा है। फ़िलिस्तीन की क़ानूनी सरकार के प्रवक्ता ताहिर नोनो नें अल आलम के साथ बातचीत में ईरान और फ़िलिस्तीनियों के बीच, विशेष रूप से ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीन की अवामी सरकार के बीच सम्बंध स्थिर होने पर ज़ोर देते हुए कहा कि ऐसे हालात में ईरान के साथ सम्बंधों में तनाव पैदा कराना, फ़िलिस्तीनी क़ौम और इस्लाम के दुश्मनों की दिली तमन्ना है लेकिन ऐसा होना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान, फ़िलिस्तीनी जनता और हमास का सबसे बड़ा समर्थक है जो 2012 में अत्याचारी ज़ायोनी सरकार के साथ लड़ाई में हासिल होने वाली सफलता का असली भागीदार है, इसी आधार पर इस्लाम के दुश्मन ईरान के साथ हमारे सम्बंधों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
1 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 502266
गज़्ज़ा में फ़िलिस्तीन की जन सरकार के प्रवक्ता नें कहा है कि फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास और ईरान के बीच मतभेद और दरार डालना दुश्मनों की प्लानिंग का हिस्सा है।