24 जनवरी 2014 - 20:30
सलफ़ी वहाबी आतंकवादी, अमरीका और इस्राईल की सेवा में लगे हैं।

ईरान की न्यायपालिका के उप प्रमुख सय्यद इब्राहीम रईसी नें राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्रों में मुसलमानों की उपस्थिति को, दुश्मनों की साज़िशों पर सबसे बड़ी कामयाबी बताया है

ईरान की न्यायपालिका के उप प्रमुख सय्यद इब्राहीम रईसी नें राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्रों में मुसलमानों की उपस्थिति को, दुश्मनों की साज़िशों पर सबसे बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने इस ओर इशारा करते हुए कि आज तकफ़ीरी सलफ़ी संगठन, इस्लाम के नाम पर वर्चस्ववादी सिस्टम, विशेष रूप से अमरीका की सेवा कर रहे हैं, कहा कि सलफ़ी तत्व दुश्मनों के ग़ुलामों में बदल गए हैं और वह इस्लाम के चेहरे को ख़राब करके पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ़रीक़ा के दौरे में जोहास्बर्ग के इस्लामी मरकज़ की नमाज़े जुमा में भाग लिया और इस मरकज़ के पदाधिकारियों की प्रदेश में इस्लामी कार्यों के लिये तारीफ़ की।