22 जनवरी 2014 - 20:30
आतंकवाद के समर्थकों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की ज़रूरत।

इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में विश्व समुदाय को चाहिए कि इराक़ का समर्थन करे तथा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सरकारों और संगठनों के विरुद्ध ठोस क़दम उठाना चाहिए।

इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में विश्व समुदाय को चाहिए कि इराक़ का समर्थन करे तथा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सरकारों और संगठनों के विरुद्ध ठोस क़दम उठाना चाहिए।बग़दाद की यात्रा पर पहुंचे क्रोएशिया के रक्षा मंत्री एंटाक्ट्रो मानवेश से मुलाक़ात में नूरी मालेकी ने कहा कि इराक़ चाहता है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में विश्व समुदाय उसकी सहायता करने के साथ सासथ उन देशों और संगठनों के विरुद्ध कार्यवाही करे जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।क्रोएशिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में उनका देश इराक़ की भरपूर सहायता करेगा उन्होंन कहा कि उनके देश को इस बात पर गहरी चिंता है कि यूरोपीय देशों से आतंकवादी सीरिया जा रहें हैं और पुनः यूरोप लौटकर वे हमारे देशों में भी आतंकवादी कार्यवाहियां कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि सीरिया में अलक़ायदा का कोई भविष्य हो।इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में क्रोएशिया की नीति का समर्थन करता है।