21 जनवरी 2014 - 20:30
ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद

ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन के वायु आक्रमण में कई फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो गए हैं।

ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन के वायु आक्रमण में कई फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो गए हैं।अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के एक युद्धक विमान ने मंगलवार को बैत हानून के एक क्षेत्र में फ़िलिस्तीनी जनता पर बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप दो फ़िलिस्तीनी शहीद और कई अन्य घायल हो गए। यह आक्रमण ऐसे समय में हुआ है जब ज़ायोनी प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतिन याहू ने फ़िलिस्तीनियों पर अवैध अधिकृत क्षेत्रों पर राकेट आक्रमण करने का आरोप लगाते हुए उन्हें सैन्य हमले की धमकी दी थी।