लेबनान में सुरक्षा बलों और सशस्त्र लोगों के बीच पुनः झड़पें आरंभ हो गई हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ये झड़पें लेबनान के त्रिपोली शहर में बुधवार को उस समय शुरू हुईं जब बंदूक़धारियों ने एक सैन्य चेक पोस्ट पर आक्रमण करके दो सैनिकों की हत्या कर दी। यह हमला ऐसे में हुआ है कि जब सेना ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी थी किंतु मंगलवार की रात सशस्त्र गुटों की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद झड़पों का क्रम फिर आरंभ हो गया है। इन झड़पों में अब तक आठ सैनिकों सहित छियासठ लोग घायल भी हुए हैं।
21 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 499176
लेबनान के त्रिपोली शहर में बुधवार को उस समय शुरू हुईं जब बंदूक़धारियों ने एक सैन्य चेक पोस्ट पर आक्रमण करके दो सैनिकों की हत्या कर दी।