10 जनवरी 2014 - 20:30
सीरिया और इराक में हजारों यूरोपीय आतंकवादी मौजूद

बेल्जियम की गुप्तचर संस्था ने कहा है कि इस समय चार से पांच हज़ार यूरोपीय नागरिक सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुटों के साथ लड़ रहे हैं

बेल्जियम की गुप्तचर संस्था ने कहा है कि इस समय चार से पांच हज़ार यूरोपीय नागरिक सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुटों के साथ लड़ रहे हैं। सीरिया के सरकारी टीवी चैनल अलअख़बारिया ने रिपोर्ट दी है कि यह यूरोप नागरिक, सीरिया और इराक़ में नागरिकों का नरसंहार कर रहे हैं। बेल्जियम की खुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार बेल्जियम के भी सौ नागरिक इस समय सीरिया और इराक में आतंकवादियों के साथ इन देशों की सरकार और जनता के विरुद्ध युद्ध कर रहे हैं। फ्रांसीसी समाचार पत्र ली जरनल ने भी इससे पहले अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सीरिया और इराक में यूरोपीय आतंकवादियों की संख्या बढ़ती जा रही है।समाचार पत्र लिखता है कि यूरोप देशों की खुफिया एजेंसियां इन आतंकियों की गतिविधियों पर नजर नहीं रख पा रही हैं। दूसरी ओर सीरिया में सेना के हाथों आतंकवादियों की निरंतर पराजयों के बाद कई आतंकवादी अब सीरिया से फ़रार हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि पिछले दो दिन अंदर एक हजार आतंकवादी सीरिया से तुर्की फ़रार हो चुके हैं।