4 जनवरी 2014 - 20:30
आतंकवादियों की समाप्ति तक फ़ौजी आप्रेशन जारी रहेगा।

ईराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालिकी नें कहा है कि पश्चिमी प्रदेश अल अम्बार में आतंकवादियों के अन्त तक फ़ौजी आप्रेशन जारी रहेगा

ईराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालिकी नें कहा है कि पश्चिमी प्रदेश अल अम्बार में आतंकवादियों के अन्त तक फ़ौजी आप्रेशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों की मांगों को पूरा करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है और वह अपनी अपनी तरप़ से पूरे प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अलक़ायदा और विभिन्न आतंकवादी संगठनों की समाप्ति तक फ़ौजी आप्रेशन जारी रहेगा। फ़्राँस प्रेस नें ईराक़ की फ़ौज के प्रमुख अली ग़ैदान के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अलबूफ़राज 7त्र में 25 और अल करमा में तीस आतंकवादी मारे गए हैं। स्पष्ट रहे कि ईराक़ी अधिकारियों नें बार बार कहा है कि देश में हो रहे आतंकवाद में सऊदी अरब और क़तर का हाथ है।