3 जनवरी 2014 - 20:30
जॉन कैरी का मध्यपूर्व का दौरा एक साजिश का हिस्सा

अमरीकी विदेशमंत्री जॉन कैरी नें, जो इस समय एक साज़िश के अन्तर्गत मध्यपूर्व के दौरे पर हैं, अत्याचारी और ग़रीबों का हक़ मारने वाली ज़ायोनी सरकार के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की।

अमरीकी विदेशमंत्री जॉन कैरी नें, जो इस समय एक साज़िश के अन्तर्गत मध्यपूर्व के दौरे पर हैं, अत्याचारी और ग़रीबों का हक़ मारने वाली ज़ायोनी सरकार के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की। जॉन कैरी का मध्यपूर्व का यह दसवां दौरा है जिन्होंने पिछले 48 घण्टो के दौरान कल रात दूसरी बार ज़ायोनी सरकार के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की। अमरीकी विदेशमंत्री अपने इस दौरे में ज़ायोनी सरकार और फ़िलिस्तीन के स्वाधीन प्रशासन के बीच बातचीत की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री नें ज़ायोनी सरकार के विदेश मंत्री से भी मुलाक़ात की जबकि जॉन कैरी फ़िलिस्तीन के स्वाधीन प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से बी मुलाक़ात की थी। यह बातचीत उस समय की जा रही जबकि जार्डन के विभिन्न क्षेत्रों के हज़ारों फ़िलिस्तीनियों नें अमरीकी विदेश मंत्री के इस दौरे के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किये हैं और उनका कहना है कि इस साज़िशी बातचीत से सिर्फ़ ज़ायोनी सरकार का फ़ायदा होगा।