10 दिसंबर 2013 - 20:30
सीरिया में आतंकवादी इस्लाम का चेहरा ख़राब कर रहे हैं

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप स्पीकर नें कहा है कि सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी अमरीका के समर्थन से दुनिया के सामने इस्लाम का चेहरा ख़राब करके प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप स्पीकर नें कहा है कि सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी अमरीका के समर्थन से दुनिया के सामने इस्लाम का चेहरा ख़राब करके प्रस्तुत कर रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार सय्यद मोहम्मद हसन अबू तराबी नें इस्लामाबाद में एशियन पार्लीमिंटेरियन बैठक में मलेशिया के प्रतिनिधिमण्डल के प्रमुख से मुलाक़ात में कहा कि सभी इस्लामी देशों को एकजुट होकर उग्रवाद का मुक़ाबला करना चाहिये। उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद में एशियन पार्लीमिंटेरियन बैठक मंगलवार की रात समाप्त हुआ। इस बैठक की समाप्ति के अवसर पर बयान में शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक को सबी देशों का अधिकार बताया गया और क्षेत्र में अमरीका के ड्रोन हमलों और जासूसी कार्यवाहियों को सभी देशों की राष्ट्रीय संप्रभुता के ख़िलाफ़ बताया गया।