बहरैन की विभिन्न पार्टियों नें मांग की है कि मनामा सिक्योरिटी डायलाग में बहरैनी जनता की मांगों का सकारात्मक जवाब दिया जाए। बहरैन की जनता नें इस बैठक में भाग ले रहे देशों और संगठनों से मांग की है कि वह बहरैनी नागरिकों की आवाज़ और उनके अधिकारों पर विशेष ध्यान दें।इसी बीच आले ख़लीफ़ा की विरोधी पार्टियों नें आज एक बैठक में बहरैन की जनता के अधिकार उन्हें दिये जाने पर ज़ोर दिया।आले ख़लीफ़ा के लोगों नें इस बैठक पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया है। उधर जमीअते विफ़ाक़े मिल्ली की आवाज़ पर आज हज़ारों लोगों नें विरोध प्रदर्शन किये। बहरैन की जनता नें कहा है कि वह अपने अदिकारों की प्राप्ति तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। स्पष्ट रहे कि बहरैन की जनता अपने अधिकारों को रौंदे जाने और आले ख़लीफ़ा की अत्याचारी पॉलीसियों के ख़िलाफ़ विरोध कर रही है।
8 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 487403
बहरैन की विभिन्न पार्टियों नें मांग की है कि मनामा सिक्योरिटी डायलाग में बहरैनी जनता की मांगों का सकारात्मक जवाब दिया जाए। बहरैन की जनता नें इस बैठक में भाग ले रहे देशों और संगठनों से मांग की है कि वह बहरैनी नागरिकों की आवाज़ और उनके अधिकारों पर विशेष ध्यान दें।