8 दिसंबर 2013 - 20:30
सीरिया में ईसाइयों पर आतंकवादियों के ताज़ा हमले

आतंकवादियों नें सय्यदनाया के क्षेत्र में शीर व बीम नामी चर्च पर हमला किया और रंकूस और तलफ़ीता के क्षेत्रों से शहर में घुसने की कोशिश की जिन्हें असफल कर दिया गया जबकि आतंकवादी अब भी शीर व बीम और उसके आस पास में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

सूचनाओं के अनुसार आतंकवादियों नें इस बार अलक़लमून के क्षेत्र में शांति प्रिय ईसाइयों पर हमला किया है और उन्हें उनके नरसंहार की धमकी भी दी है।रिपोर्ट के अनुसार मालूला में एक गिरजाघर पर हमले और वहाँ से 12 भिक्षिओं और बहुत से यतीम बच्चों को किडनैप करने के बाद इस बार आतंकवादियों नें सय्यदनाया के ईसाइयों को हमले की धमकी दी है।शांति प्रिय ईसाइयों पर इस आतंकवादी हमले के बाद क्रोध और चिंता का माहौल है।आतंकवादियों नें सय्यदनाया के क्षेत्र में शीर व बीम नामी चर्च पर हमला किया और रंकूस और तलफ़ीता के क्षेत्रों से शहर में घुसने की कोशिश की जिन्हें असफल कर दिया गया जबकि आतंकवादी अब भी शीर व बीम और उसके आस पास में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।इस बार ईसाइयों की एक और आबादी पर आतंकवादियों के सम्भावित क़ब्ज़े पर यूरोपीय देशों नें भी दुख व ग़ुस्सा दिखाया है और उन्होंने सीरिया में ईसाइयों पर आतंकवादी हमलों के बारे में चेतावनी दी है।सीरिया की राष्ट्रीय संसद की सदस्य मारिया सआदा नें अल आलम के सात बातचीत करते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकवाद सीरिया में फैल चुका है और तकफ़ीरियों नें धमकी दी है कि इस सोच को यूरोप में भी फैलाया जाएगा इसलिये यूरोप को अब उनके ख़िलाफ़ कोई ठोस क़दम उठाना पड़ेगा वरना यह आतंकवादी उनके लिये भी हानिकारक होंगे।