बहरैन की जमीअतुल वेफ़ाक़ के सिक्रेट्री जनरल शेख़ अली सलमान नें बहरैन में लोकतांत्रिक सरकार के गठन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि बहरैनी जनता अपने देश में लोकतांत्रिक सरकार चाहती है।उन्होंने बहरैन में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि इन देशों में निष्पक्ष चुनावों के माध्यम से क़ानूनी संगटन स्थापित किये जाने की आवश्यकता है ताकि बहरैन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया आगे बढ़ सके।उल्लेखनीय है कि बहरैन में आले ख़लीफ़ा की तानाशाही के ख़िलाफ़ जनता के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है जिन्हें आले ख़लीफ़ा अपने नौकरों के माध्यम से हिंसा का सहरा लेकर कुचलने की कोशिशें कर रही है। यह ऐसी हालत में है जब कि बहरैनी जनता नें ज़ोर देकर यह ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाएंगी उस समय तक विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहेगा।
6 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 486842
बहरैन की जमीअतुल वेफ़ाक़ के सिक्रेट्री जनरल शेख़ अली सलमान नें बहरैन में लोकतांत्रिक सरकार के गठन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। उन्होंने आज एक बयान में कहा कि बहरैनी जनता अपने देश में लोकतांत्रिक सरकार चाहती है।