18 नवंबर 2013 - 20:30
गुप्त प्रतिष्ठान से संबंधित एमकेओ का दावा निराधार

ईरान ने आतंकवादी संगठन एमकेओ के अघोषित परमाणु प्रतिष्ठान के अस्तित्व पर आधारित बयान को रद्द किया है।

ईरान ने आतंकवादी संगठन एमकेओ के अघोषित परमाणु प्रतिष्ठान के अस्तित्व पर आधारित बयान को रद्द किया है।

प्रेस टीवी के अनुसार ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने मंगलवार को कहाः “ ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अपने निराधार दावों के क्रम में एम के ओ ने गुप्त परमाणु प्रतिष्ठान के अस्तित्व होने पर आधारित निराधार बयान दिया जिसे कड़ाई से रद्द किया जाता है। ”

कमालवंदी ने कहा कि एमकेओ का लक्ष्य ईरान और गुट पांच धन एक के बीच जारी वार्ता से उत्पन्न सकारात्मक माहौल को ख़राब करना है।

ज्ञात रहे ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विषय पर ईरान और गुट पांच धन एक के बीच बुधवार को जनेवा में अगले चरण की वार्ता होगी।

आतंकवादी गुट एमकेओ की शाखा नेश्नल काउंसिल ऑफ़ रेज़िस्टेंस ने सोमवार को यह निराधार दावा किया कि ईरान या तो अघोषित परमाणु प्रतिष्ठान बना रहा है या उसे पूरा करने वाला है।

ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने भी इस दावे को यह कहते हुए रद्द किया कि पराजित एमकेओ-इस्राईली मोर्चा परमाणु वार्ता को प्रभावित तथा विश्व जनमत के विचार को गुमराह करना चाहता है।