अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की राजधानी बैरूत में आज सुबह इस्लामी रिपब्लिक ईरान के दूतावास के सामने होने वाले दो भयानक बम धमाकों में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 146 लोग घायल हो गए हैं।इस धमाके में जान के नुक़सान के अलावा कई घरों को भी बहुत नुक़सान पहुँचा है जबकि बहुत सी गाड़ियां जल कर तबाह हो गई हैं।ख़बरों के अनुसार इस धमाके में लेबनान में ईरानी दूतावास के सांस्कृतिक सलाहकार हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन इब्राहीम अंसारी शहीद हो गए हैं। अलमिनार की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की राजधानी बैरूत में ईरानी दूतावास के पास पहले मोटर साइकिल से आत्मघाती हमला किया गया। जैसे ही उस जगह पर लोग और सहायता करने वाले कर्मचारी पहुँचे वैसे ही एक ज़ोरदार कार बम धमाका हुआ जिसके परिणाम स्वरूप ज़्यादा नुक़सान हुआ है। सूत्रों के अनुसार दूसरे कार बम धमाके में 100 किलो विस्फोटक सामग्री का प्रयोग किया गया था। सिक्योरिटी फ़ोर्से नें पूरे क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल पहुँचा दिया है। स्पष्ट रहे कि लेबनान और सीरिया में अमरीका और इस्राईल समर्थक आतंकवादी सक्रिय हैं।
18 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482513
लेबनान की राजधानी बैरूत में आज सुबह इस्लामी रिपब्लिक ईरान के दूतावास के सामने होने वाले दो भयानक बम धमाकों में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 146 लोग घायल हो गए हैं।