17 नवंबर 2013 - 20:30
हज़रत ज़ैनब स. के हरम की सुरक्षा में लगे एक कमाण्डर की मौत।

लेबनान के मोमिनीन और बहादुरों नें कल शहीद अली शबीब महमूद मकना अबूतुराब की नमाज़े जनाज़ा हुई जो सीरिया में हज़रत ज़ैनब स. के रौज़े की सुरक्षा करते हुए तकफ़ीरी आतंकवादियों के हाथों शहीद हो गए थे।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के मोमिनीन और बहादुरों नें कल शहीद अली शबीब महमूद मकना अबूतुराब की नमाज़े जनाज़ा हुई जो सीरिया में हज़रत ज़ैनब स. के रौज़े की सुरक्षा करते हुए तकफ़ीरी आतंकवादियों के हाथों शहीद हो गए थे।शहीद की नमाज़े जनाज़ा में क्षेत्रीय लोगों के अलावा देश के कुछ उच्च पदाधिकारियों, हिज़बुल्लाह के प्रमुखों और इस्लामी आंदोलन के समर्थकों नें बड़ी संख्या में भाग लिया।शहीद अबू तुराब को लेबनान के जनाना क्षेत्र में स्थित क़ब्रिस्तान गुल्ज़ारे शोहदा में दफ़्न कर दिया गया।शहीद अली शबीब महमूद हज़रत ज़ैनब स. के हरम की सुरक्षा में लगे हुए कमाण्डरों में से एक थे जो सीरिया में आतंकवादियों की तरफ़ से पवित्र हरम पर किये गए हमले में शहीद हो गए थे। उन्होंने अपनी बहादुरी और निष्ठा का प्रदर्शन करते हुए या ज़ैनब स., लिखे हुए झंडे को गुम्बद के ऊपर लगाया।