इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अलमालिकी नें आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिये आशूरा मनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। तसनीम न्यूज़ के अनुसार नूरी मालिकी नें आज एक बयान में अधिकारियों को हिदायत दी है कि करबला में हज़रत इमाम हुसैन अ. और हज़रत अबुल फ़ज़लिल अब्बास अ. के ज़ाएरीन और अज़ादारों की सेवा में किसी तरह की कोई कमी न होने दें।उन्होंने कहा कि इराक़ को तकफ़ीरी आतंकवादियों से छुटकारा दिलाने का एकमात्र रास्ता आशूरा की याद को मनाना है। इराक़ के प्रधानमंत्री नें कहा कि हज़रत इमाम हुसैन अ. के हत्यारे आज भी अहलेबैत अ. के चाहने वालों की हत्याएं कर रहे हैं और इराक़ की जनता को एकजुट होकर दुश्मनों की साज़िशों का मुक़ाबला करना चाहिये। स्पष्ट रहे कि इराक़ की पुलिस और फ़ौज नें मोहर्रम के मौक़े पर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तेज़ाम किये हैं।
15 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 481559
इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अलमालिकी नें आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिये आशूरा मनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है