9 नवंबर 2013 - 20:30
क्या पाकिस्तान सऊदी अरब को परमाणु बम देना चाहता है?

पश्चिमी मीडिया सूत्रों नें सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए सम्बंधों और आले सऊद की तरफ़ से पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में निवेश की शंका ज़ाहिर की है और कहा गया है कि यह हथियार ईरान के ख़िलाफ़ प्रयोग किया जाएगा

पश्चिमी मीडिया सूत्रों नें सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए सम्बंधों और आले सऊद की तरफ़ से पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में निवेश की शंका ज़ाहिर की है और कहा गया है कि यह हथियार ईरान के ख़िलाफ़ प्रयोग किया जाएगाया फिर ईरान और पश्चिम के बीच समझौते की स्थिति में सऊदी अरब को मज़बूत बनाने की स्थिति में सऊदी अरब हस्तांतरित किया जाएगा। जबकि पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय नें इस बात से इन्कार किया है।अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार मीडिया सूत्रों नें यह ख़बर दी है कि अमरीका मीडिया सूत्रों नें सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच सम्बंधों में तेज़ी से सुधार आने पर अपनी देखरेख शुरू कर दी है।बीबीसी नें सऊदी अरब और पाकिस्तान के बढ़ते हुए सम्बंधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि सऊदी सरकार नें पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में निवेश को मंज़ूदी दी है और इस बात की सम्भावना है कि सऊदी अरब पाकिस्तान के माध्यम से परमाणु बम प्राप्त कर ले और उसका प्रयोग ईरान के परमाणु संयंत्रों के ख़िलाफ़ करे।इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब का यह क़दम ईरान और पश्चिम के बीच समझौते के विरोध में किया जा रहा है और पाकिस्तान सऊदी अरब को परमाणु बम हस्तांतरित करने के लिये तैयार हो गया है और यहाँ तक कि ऐटमी वार हेड्ज़ की एक विशेष संख्या सऊदी अरब के लिये तैयार भी कर रखी है।