इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश सचिव और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि ईरान और गुट पांच धन एक , सहमति तक पहुंचने से अभी दूर हैं।अब्बास इराक़ची ने शनिवार को जेनेवा में पत्रकारों से वार्ता के दौरान इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान और गुट पांच धन एक , सहमति तक पहुंचने से अभी दूर हैं, स्पष्ट किया कि कुछ बिन्दुओं पर सहमति अधिक और कुछ पर कम है।अब्बास इराक़ची ने कहा कि परमाणु वार्ता, शनिवार की रात संपन्न हो जाएगी और यदि कुछ विषयों पर चर्चा बची रही तो उसे अगली वार्ता तक स्थगित कर दिया जाएगा और अभी यह नहीं कहा जा सकता कि अगली वार्ता कब होगी।उन्होंने कहा कि शनिवार को जेनेवा में होने वाली वार्ता गंभीर थी किंतु अब भी बहुत से विषय हैं जिन पर चर्चा की जानी चाहिए।उन्होंने परमाणु वार्ता को कठिन और संवेदनशील बताते हुए कहा कि ईरान, जर्मनी और ब्रिटेन के विदेशमंत्रियों तथा युरोपीय संघ की विदेश नीतियों की प्रमुख ने शनिवार को जेनेवा में वार्ता की।अब्बास इराक़ची ने बताया कि ईरान, अमरीका और गुट पांच धन एक की ओर से परमाणु वार्ता में निर्धारित प्रतिनिधि की परस्पर भेंट के बाद ईरानी विदेशमंत्री अपने रूसी समकक्ष से भी भेंट करेंगे।
8 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 479702
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश सचिव और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि ईरान और गुट पांच धन एक , सहमति तक पहुंचने से अभी दूर हैं।