4 नवंबर 2013 - 20:30
अफगानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में तालिबान के १४ सदस्य मारे गये।

अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि गत २४ घंटों के दौरान अफगान के सैनिकों ने विभिन्न प्रान्तों में तालिबान के १४ सदस्यों को मार गिराया है जबकि ५३ को गिरफ्तार कर लिया है

शेन हुआ न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि गत २४ घंटों के दौरान अफगान के सैनिकों ने विभिन्न प्रान्तों में तालिबान के १४ सदस्यों को मार गिराया है जबकि ५३ को गिरफ्तार कर लिया है।मंगलवार को जारी किये गये इस बयान में कहा गया है कि सेना का अभियान, हेलमंद, गौर, फराह, पकतिया, गजनी, कंधार, कुन्दूज़ और नूरिस्तान प्रान्तों में चलाया गया जिसके दौरान १४ तालिबान मारे गये ५३ पकड़े गये और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया।