29 अक्टूबर 2013 - 20:30
बेल्जियम से सीरिया आतंकवादियों को भेजने की आलोचना।

ल्जियम मुस्लिम काउंसिल नें सीरिया के लिये जवानों को आतंकवाद के लिये भेजने और कुछ नागरिकों की उग्रवादी कार्यवाहियों की आलोचना की

बेल्जियम में मुस्लिम काउंसिल नें एक बयान जारी करके आतंकवादियों को सीरिया भेजने की आलोचना की है। क़ुरआनी इन्टरनेशनल न्यूज़ एजेंसी इकना के अनुसार बेल्जियम मुस्लिम काउंसिल नें सीरिया के लिये जवानों को आतंकवाद के लिये भेजने और कुछ नागरिकों की उग्रवादी कार्यवाहियों की आलोचना की।बेल्जियम मुस्लिम काउंसिल के इंटरनेट पर आए बयान पर मोरक्को मूल के यूरोपीय ओलमा, फ़्राँसीसी धर्मशास्त्र के जानकार, फ़्राँस की मस्जिदों के इमामों और इस्लामी सहयोग यूनियन नें हस्ताक्षर किये हैं और इसमें उग्रवाद की तरफ़ जवानों रुझान पर ध्यान आकर्षित किया गया है। बेल्जियम की मुस्लिम काउंसिल नें यूरोपीय सरकारों से मांग की है कि वह जवानों को उग्रवादियों की झूठी बातों से बचाने के लिये मुसलमानों के सम्बंध से अपनी पॉलीसियों में बदलाव लाएं और उनकी दीनी आवश्यकताओं, मस्जिदें व मदरसे बनवाकर उन्हें समाज से जोड़ने का प्रयास करें।