28 अक्टूबर 2013 - 20:30
ईरान पर भरोसा करने के अलावा कोई रास्ता नहीं।

रूस के एक राजनीतिक विश्लेषक नें कहा है कि पश्चिम के पास ईरान के ऊपर भरोसा करने के अलावा कोई चारा नहीं है

रूस के एक राजनीतिक विश्लेषक नें कहा है कि पश्चिम के पास ईरान के ऊपर भरोसा करने के अलावा कोई चारा नहीं है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार सरगई दोज़ नें कहा कि पश्चिमी देशों के पास परमाणु मामले में ईरान पर भरोसा करने और ईरान के सुझाव मानने के अलावा और कोई चारा नहीं है।उन्होंने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति नें 6 महीने से कम समय में ग्रुप 5+1 के साथ गतिरोध को समाप्त करने के क़दम उठाए हैं और जैसा कि स्पष्ट है कि पश्चिम इस स्थिति के लिये तैयार नहीं था और इसी वजह से पश्चिमी देश हैरान होने के साथ साथ शंका की स्थिति में भी हैं। इस रूसी राजनीतिक विश्लेषक नें कहा कि पश्चिम को इन हालात में ईरान पर भरोसा करना चाहिये और ईरान के साथ बातचीत में सफलता का यही एकमात्र रास्ता है।