25 अक्टूबर 2013 - 20:30
ईरान में सीमा सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान में होने वाली फ़ायरिंग में सीमा सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद हो गए हैं

इस्लामी रिपब्लिक ईरान में होने वाली फ़ायरिंग में सीमा सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद हो गए हैं।इरना की रिपोर्ट के अनुसार एक उच्च अधिकारी नें ख़बर दी है कि हथियार बंद आतंकवादियों के साथ यह झड़प ईरान के सीस्तान वबलूचिस्तान प्रदेशों के सीमाई क्षेत्र में स्थित सरावान में हुई जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद हो गए। हालांकि शहीद होने वाले जवानों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।इस घटना के बाद सीस्तान व बलूचिस्तान प्रदेश के सीमाई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।सीस्तान व बलूचिस्तान प्रदेश के सीमाई शहर सरावान की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं और यह क्षेत्र बहुत कठिनाईयों से भरा है और यहाँ पर सुविधाएं कम हैं जिसके कारण आतंकवादी और इस्मगलर इस रास्ते को प्रयोग करने की कोशिश किया करते हैं।