सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी संगठन जिबहतुन्नसरा के लीडर को पश्चिमी शहर लाज़क़िया में मार दिया गया है।जिबहतुन्नसरा बहुत ही हिंसक संगठन है जो अलक़ायदा से जुड़ा हुआ है। इस संगठन को सऊदी अरब का समर्थन भी प्राप्त है। सीरिया के टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जिबहतुन्नसरा के लीडर अबू मोहम्मद जूलानी को शुक्रवार के दिन पश्चिमी शहर लाज़क़िया के उपनगरीय क्षेत्र में मार गिराया गया। उधर दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में अलअतीबा झील के पास फ़ौज की कार्यवाहियों में 40 आतंकवादी मारे गए हैं।अन्नसरा के विभिन्न सूत्रों का कहना है कि अलजूलानी से सम्पर्क टूट गया है जिसकी वजह से इसकी मौत की पुष्टि या विरोध नहीं किया जा सकता है। एपी नें दमिश्क़ के शहरी बाग़ियों के एक कमाण्डर से सम्पर्क किया जिसनें विश्वास जताया कि अलजूलानी ज़िन्दा है।यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब बाग़ी धड़े फूट का शिकार हैं और उन्हें लड़ाई में भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को ही दमिश्क़ के एक शहरी क्षेत्र में फ़ौज नें कम से कम 40बाग़ियों को मार गिराया जिनमें अन्नसरा के सदस्य भी शामिल थे।राजधानी दमिश्क़ के पूर्वी क्षेत्रों में भी बश्शारुल असद की फ़ौज नें के एक सप्लाई रूट पर क़ब्ज़ा कर लिया है। इस कार्यवाही में सरकारी फ़ौज को हिज़बुल्लाह लेबनान का समर्थन प्राप्त था
25 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 475761
सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी संगठन जिबहतुन्नसरा के लीडर को पश्चिमी शहर लाज़क़िया में मार दिया गया है।