25 अक्टूबर 2013 - 20:30
सीरिया में जनता के फ़ैसले की महत्वपूर्ण भूमिका।

सीरिया के विदेश मंत्रालय नें अपने देश की जनता के फ़ैसले को देश के राजनीतिक भविष्य के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है।

सीरिया के विदेश मंत्रालय नें अपने देश की जनता के फ़ैसले को देश के राजनीतिक भविष्य के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है।फ़्रांसीसी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेश मंत्रालय नें कल एक बयान जारी कर के कहा कि विदेशी ताक़तों को सीरिया के राजनीतिक भविष्य का फ़ैसला करने का अधिकार नहीं है इसलिये कि सिर्फ़ सीरिया की जनता ही इस सिलसिले में कोई भी निर्णय लेने का अधिकार रखती है।सीरिया के विदेश मंत्रालय नें यह बात ज़ोर देकर कही है कि सीरिया की जनता विदेशियों को इस बात की इजाज़त नहीं देगी कि उनके बजाए वह सीरिया के भविष्य का फ़ैसला करें।सीरिया के विदेश मंत्रालय नें जेनेवा-2 काँफ़्रेंस में अपने देश की सरकार की इच्छा का इज़हार करते हुए ज़ोर दिया कि दमिश्क़ इस काँफ़्रेंस में भाग लेने के लिये पहले से किसी भी शर्त को स्वीकार नहीं करेगा।