ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की वायु सेना के प्रमुख ने रूसी वायुसेना के प्रमुख को ईरान निर्मित एक ड्रोन विमान उपहार में दिया है।यह ड्रोन अमरीकी चालक रहित विमान ईगल स्कैन का नमूना है। जनरल अमीर अली हाजी ज़ादे ने सोमवार को एक समारोह के दौरान रूसी वायु सेना के प्रमुख विकटर लिको लावीच बोनदेर्फ़ को यह ड्रोन विमान उपहार में दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज सिपाहे पासदारान ने रूस को ईरान की तकनीकी शक्ति के एक उदाहरण के रूप में यह ड्रोन विमान रूस को उपहार स्वरूप पेश किया है। इस अवसर पर रूसी वायुसेना के प्रमुख ने कहा कि ईरान की सिपाहे पासदारान ने बड़ी उपलब्धियां और शक्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने निकट से देखा है कि सिपाहे पासदारान ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में बड़े क़दम उठाए हैं और वह बड़ी अच्छी स्थिति में है। रूसी वायुसेना के प्रमुख शनिवार की रात तेहरान पहुंचे थे।
20 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 474445
ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की वायु सेना के प्रमुख ने रूसी वायुसेना के प्रमुख को ईरान निर्मित एक ड्रोन विमान उपहार में दिया है।