इराक़ में आत्मघाती आक्रमण में 15 लोग हताहत हुए हैं। इस आक्रमण में कम से कम 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। गुरुवार को उत्तरी इराक में एक आत्मघाती आक्रमणकारी ने बारूद से भरी एक कार से विस्फोट किया जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 15 लोग घटना स्थल पर मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। 15 अक्तूबर को भी बहुत से इराक़ी नमाज़ी उस समय मारे गए जब वे ईदे क़ुरबान की नमाज़ पढ़कर आ रहे थे। आतंकवादियों ने उनको लक्ष्य बनाकर विस्फोट किया जिसमें दसियों नमाज़ी मारे गए और बहुत से अन्य घायल हो गए। ज्ञात रहे कि अक्तूबर के आरंभ से अबतक आतंकवादी कार्यवाहियों में इराक़ में कम से कम 300 लोग मारे जा चुके हैं।
16 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 473263
उत्तरी इराक में एक आत्मघाती आक्रमणकारी ने बारूद से भरी एक कार से विस्फोट किया जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 15 लोग घटना स्थल पर मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए