16 अक्टूबर 2013 - 20:30
सन् 2000 से अब तक 80 हज़ार फ़िलिस्तीनी गिरफ़्तार।

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के क़ैदियों के विभाग नें ऐलान किया है कि ज़ायोनी सरकार 28 सितम्बर सन् 2000 से अब तक कम से कम 80 हज़ार फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार करके जेल भेज चुकी है जिनमें से 9500 बच्चे और 18 साल से कम आयु के नौजवान और 950 लड़कियां और फ़िलिस्तीनी बच्चों का माएं सम्मिलित हैं।

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के क़ैदियों के विभाग नें ऐलान किया है कि ज़ायोनी सरकार 28 सितम्बर सन् 2000 से अब तक कम से कम 80 हज़ार फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार करके जेल भेज चुकी है जिनमें से 9500 बच्चे और 18 साल से कम आयु के नौजवान और 950 लड़कियां और फ़िलिस्तीनी बच्चों का माएं सम्मिलित हैं। जारी किये जाने वाले इन आँकड़ों में साठ से ज़्यादा फ़िलिस्तीन के पूर्व मंत्री और संसदीय सदस्य भी शामिल हैं जबकि सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।यह ऐसी स्थिति में है कि गिरफ़्तार किये जाने वाले फ़िलिस्तीनियों में पत्रकार और यूनिवर्सिटी के लोग भी शामिल रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सरकार अपने इस अमानवीय काम के परिणाम स्वरूप औफ़र और अलनक़ब जैसी बहुत सी ऐसी जेलों से भी लाभ उठाने पर मजबूर हुई है जिन्हें बंद कर दिया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सरकार नें 290 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों को पश्चिमी जार्डेन और बैतुल मुक़द्दस से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फ़िलिस्तीनी प्रशासन के क़ैदियों के विभाग नें अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों, मुसलमान संगठनों और विभिनन अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों से अपील की है कि वह फ़िलिस्तीनियों की ज़ायोनी जेलों से रिहाई के लिये सक्रिय हों और जल्दी से जल्दी आवश्यक क़दम उठाएं।