मेह्र न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ग्रुप 5+1 और ईरान की वार्ता के प्रारम्भिक सम्मेलन में भाग लेने के लिये जेनेवा रवाना हो गए हैं। सूचनाओं के अनुसार ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के सिलसिले में कल मंगल और बुध दो दिन वार्ता जारी रहेगी। ईरानी वार्ताकारों की टीम की अध्यक्षता ईरानी विदेशमंत्री डाक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ करेंगे। ईरानी विदेशमंत्री के साथ गई टीम में उप विदेशमंत्री सय्यद अब्बास इराक़ची, यूरोप और अमरीकी मामलों के डाईरेक्टर हमीद बईदी नेजाद, विदेशमंत्री के सलाहकार दाऊद मोहम्मद नया और ईरान के परमाणु संगठन के अधिकारी मोहम्मद अमीरी शामिल हैं। ईरान नें पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह यूरेनियम के संवर्धन और यूरेनियम को देश से बाहर भेजने के बारे में बातचीत नहीं करेगा क्योंकि यह ईरान की रेड लाईन हैं।
ईरानी विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ जेनेवा रवाना।
ईरान यूरेनियम के संवर्धन और देश से बाहर भेजने पर बात नहीं करेगा।
14 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 472705
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ग्रुप 5+1 और ईरान की वार्ता के प्रारम्भिक सम्मेलन में भाग लेने के लिये जेनेवा रवाना हो गए हैं