12 अक्टूबर 2013 - 20:30
अमरीका में शट डाउन के मामले पर काँग्रेस को एक बार पिर वार्निंग।

ओबामा नें बुधवार को कहा कि रिपब्लिकन पार्टी काँग्रेस में ऐसे संकट को हवा दे रही है जो अमरीका की पूरी अर्थव्यवस्था को नुक़सान पहुँचा सकता है

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नें शट डाउन के मामले पर काँग्रेस को एक बार फिर वार्निंग दी है। ओबामा नें बुधवार को कहा कि रिपब्लिकन पार्टी काँग्रेस में ऐसे संकट को हवा दे रही है जो अमरीका की पूरी अर्थव्यवस्था को नुक़सान पहुँचा सकता है। अमरीकी राष्ट्रपति नें कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ़ से सरकार के विरोध से जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। ओबामा नें कहा कि अभी भी अमरीका की सरकार को दीवालिया होने से बचाने की सम्भावना समाप्त नहीं हुई है। अमरीकी राष्ट्रपति इससे पहले भी रिपब्लिकन पार्टी को सरकारी शट डाउन के कारण देश में पैदा होने वाले संकट, निवेशकों के विश्वास में कमी और आर्थिक संकट के क्षेत्र में वार्निंग दे रहे हैं। ऋण की सीमा बढ़ाने के विषय में दोनो पार्टियों के बीच बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सकी है। एसोसिएटेड और जी. एफ़. के. की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जब भी देश में राजनीतिक संकट आता है तो जनता रिपब्लिकन पार्टी की आलोचना करती है।