ईरानी सशस्त्र बलों ने निष्पादित तानाशाह सद्दाम हुसैन द्वारा देश पर थोपे गए युद्ध के विरुद्ध आठ वर्षीय रक्षा की 33 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशाल परेड का आयोजन किया है।
'पवित्र रक्षा सप्ताह' के उद्घाटन समारोह का आयोजन रविवार को इस्लामी क्रांति के संस्थापक आयतुल्ला रूहुल्लाह ख़ुमैनी की समाधि पर किया गया।
देश के सशस्त्र बलों की नवीनतम सैन्य और रक्षा उपलब्धियों को परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी भी समारोह के दौरान भाषण देंगे।
समारोह में भाग लेने वाले शीर्ष ईरानी सैन्य अधिकारियों में मुख्य रूप से ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ मेजर जनरल हसन फ़िरोज़ाबादी, रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान, ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल IRGC के कोर कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद अली जाफ़री और ईरानी सेना के कमांडर मेजर जनरल अताउल्लाह सालेही हैं।
पवित्र रक्षा सप्ताह 1980 से 1988 के बीच पूर्व इराक़ी तानाशाह द्वारा थोपे गए युद्ध में देश के लिए क़ुरबानी देने वाले बहादुर ईरानी सैनिकों की याद में मनाया जाता है।
20 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 465335
ईरानी सशस्त्र बलों ने निष्पादित तानाशाह सद्दाम हुसैन द्वारा देश पर थोपे गए युद्ध के विरुद्ध आठ वर्षीय रक्षा की 33 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशाल परेड का आयोजन किया है।