20 सितंबर 2013 - 19:30
सीरिया में सऊदी अरब के दो जासूस गिरफ़्तार।

सीरिया की फ़ौज नें सऊदी अरब के दो इन्टेलीजेंस आधिकारियों को गिरफ़्तार किया है। अलनख़ील न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की फ़ौज नें सऊदी अरब के इंटेलीजेंस के दो अधिकारियों को सीरिया के पूर्वी प्रदेश अलरक़ा से गिरफ़्तार कर लिया है।

सऊदी अरब के इंटेलीजेंस के यह दोनों अधिकारी सऊदी शहज़ादे और इस देश के इंटेलीजेंस के प्रमुख बंदर बिन सुल्तान के कहने पर सीरिया में जासूसी कर रहे थे।
स्पष्ट रहे कि मार्च 2011 में सीरिया का संकट शुरू होने के साथ ही सऊदी अरब और क़तर नें कुछ अरब और पूर्वी देशों की मदद से सीरिया के हालात को ख़राब करने, और देश की जनता का नरसंहार करने और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये आतंकवादियों की आर्थिक सहायता की और उन्हें हर तरह की नवीन टेक्नालॉजी वाले हथियार उपलब्ध कराये और यह सिलसिला अब तक जारी है।