17 सितंबर 2013 - 19:30
सीरिया में बाग़ियों नें शियों की हत्या करने की बात स्वीकारी।

सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादियों नें यह बात मानी है कि उन्होंने केन्द्रीय प्रदेश हुम्स के तीन विभिन्न क्षेत्रों में शियों का नरसंहार किया है।

सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादियों नें यह बात मानी है कि उन्होंने केन्द्रीय प्रदेश हुम्स के तीन विभिन्न क्षेत्रों में शियों का नरसंहार किया है।सूत्रों से मिली रिपोर्टस् के अनुसार तकफ़ीरी संगठन जबहतुन्नसरा नें एक वीडियो जारी कर के कहा है कि उन्होंने पिछले पाँच दिनों में हुम्स प्रदेश में दसियों शिया मुसलमानों की हत्या की है। तकफ़ीरी आतंकवादियों के हाथों मारे जाने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। स्पष्ट रहे कि सीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादियों को सबसे ज़्यादा सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त है।