17 सितंबर 2013 - 19:30
रूस और अमरीका के बीच होने वाला समझौता, सीरिया की जीत है।

सीरिया की सरकार नें रूस और अमरीका के बीच होने वाले समझौते को अपनी जीत बताया है। सीरिया के राष्ट्रीय समझौता विभाग के मंत्री अली हैदर का कहना है कि यह समझौता सीरिया की जनता संकट से निकालने में लाभदायक होगा।

सीरिया की सरकार नें रूस और अमरीका के बीच होने वाले समझौते को अपनी जीत बताया है। सीरिया के राष्ट्रीय समझौता विभाग के मंत्री अली हैदर का कहना है कि यह समझौता सीरिया की जनता संकट से निकालने में लाभदायक होगा।रूस और अमरीका के समझौते के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में फ़ौज के हमलों का सिलसिला जारी है। उधर अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी नें दावा किया है कि वह पहले ही से सीरिया के मामले का राजनयिक हल चाहते थे। जबकि अपने पूर्व के दावों को दोहराते हुए जॉन कैरी का कहना था कि अगर सीरिया नें समझौते पर अमल न किया तो फ़ौजी कार्यवाई के विकल्प खुले हुए हैं। सीरिया नें समझौते की पाबंदी को आतंकवादियों के लिये अमरीकी मदद बंद किये जाने से सम्बद्ध बताया है।