10 सितंबर 2013 - 19:30
ओबामा की सीरिया पर हमले के बारे में काँग्रेस में वोटिंग कैंसिल करने की मांग।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नें काँग्रेस से वोटिंग कैंसिल करने की मांग करते हुए कहा कि सीरिया के बारे में रूस की पेशकश विचार योग्य है इसलिये इस सुझाव पर विचार करने के लिये काँग्रेस में वोटिंग का काम कैंसिल होना चाहिये

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अलनशरा के हवाले से ख़बर दी है कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नें काँग्रेस से वोटिंग कैंसिल करने की मांग करते हुए कहा कि सीरिया के बारे में रूस की पेशकश विचार योग्य है इसलिये इस सुझाव पर विचार करने के लिये काँग्रेस में वोटिंग का काम कैंसिल होना चाहिये। रूस नें सीरिया के रासायनिक हथियारों को अन्तर्राष्ट्रीय देखरेख में देने का सुझाव दिया था जिसे सीरिया और ईरान नें भी मान लिया है। अमरीकी सीनेट की आर्मड सर्विस कमेटी के चेयरमैन कार्ल लीवन नें कहना था कि राष्ट्रपति ओबामा सीरिया की गंभीरता और रूस के प्रयासों का कोई परिणाम चाहते हैं। इससे पहले सीरिया के विदेश मंत्री वलीद अल आलम का कहना था कि सीरिया संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न देशों को अपने रासायनिक हथियारों तक पहुँच देने के लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि रासायनिक हथियारों पर पाबंदी के मामले में शामिल होना चाहते हैं। अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी सीरिया की स्थिति पर जुमेरात को रूस के विदेश मंत्री सरगई लारूफ़ से जेनेवा में मुलाक़ात करेंगे। रूस के सुझाव के बाद अमरीका और उसके समर्थक देसों के हाथ से हमले का बहाना ख़त्म हो गया है लेकिन तुर्की और सऊदी अरब को इस सिलिसले में बहुत ही मायूसी का सामना करना पड़ा है क्योंकि यह दोनों पाखंडी देश सीरिया पर अमरीकी हमले के समर्थक थे और अमरीका को सीरिया पर हमले के लिये उकसा रहे थे। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब नें तो अमरीका को सीरिया के विरुद्ध लड़ाई का पूरा ख़र्च देने का भी वादा किया था लेकिन अब उसे बहुत बुरी हार और असफलता एंव पछतावे का एहसास हो रहा है।