इराक़ में आतंकवादी कार्यवाही के दौरान 20 लोग मारे गए हैं। इराक़ के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया है कि कल रात कुछ सशस्त्र लोगों ने उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में दो चौकियों पर आक्रमण करके 7 लोगों की हत्या कर दी। दूसरी ओर अलअंबार प्रांत के एक अधिकारी ने बताया है कि अर्रेमादी में भी सशस्त्र लोगों ने एक घर पर आक्रमण करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इसी प्रकार मदाएन नगर में सड़क के किनारे रखे बम के फटने से 6 इराक़ी मारे गए तथा कुछ अन्य घायल हो गए। वासित प्रांत में पुलिस की गश्ती टुकड़ी के वाहन के निकट किये जाने वाले विस्फोट में कई लोग मारे गए जबकि 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
8 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 461228
इराक़ में आतंकवादी कार्यवाही के दौरान 20 लोग मारे गए हैं। इराक़ के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया है कि कल रात कुछ सशस्त्र लोगों ने उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में दो चौकियों पर आक्रमण करके 7 लोगों की हत्या कर दी