8 सितंबर 2013 - 19:30
जंग का मतलब बारूद में चिंगारी लगाना, पूरा क्षेत्र बारूद के ढ़ेर पर है।

वलीद अलमोअल्लिम ने सोमवार को मास्को में रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र बारूद के ढेर पर है

सीरिया के विदेशमंत्री ने अमरीका के संभावित आक्रमण के बारे में पुनः चेतावनी दी है।  वलीद अलमोअल्लिम ने सोमवार को मास्को में रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र बारूद के ढेर पर है।  उन्होंने कहा कि अमरीका यह चाहता है कि सीरिया को अलक़ाएदा की एक नई छावनी में परिवर्तित कर दे ताकि वहां से पड़ोसी देशों के विरुद्ध कार्यवाहियां की जा सकें।  उन्होंने कहा कि रसायनिक शस्त्रों के प्रयोग के बारे में कूटनैतिक प्रयास अभी समाप्त नहीं हुए हैं क्योंकि सीरिया ने इस संकट के समाधान हेतु राजनयिक प्रयास पर अपनी तत्परता जताई है।  सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका किस प्रकार दमिश्क़ के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही करना चाहता है जबकि इराक़ में रसायनिक शस्त्रों की मौजूदगी का उसका दावा झूठा सिद्ध हुआ था।