सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब संघ के संयुक्त प्रतिनिधि ने एक बार फिर राजनैतिक मार्गों से सीरिया के संकट के समाधान पर बल दिया है।अख़ज़र इब्राहीमी ने इस बात की घोषणा करते हुए कि सीरिया संकट का समाधान केवल राजनैतिक मार्गों से हीसंभव है, कहा कि सीरिया में जारी अशांति पूरे विश्व की शांति व स्थिरता के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है और जब से दमिश्क़ के निकट रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग किया गया है तब से यह ख़तरा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सीरिया के संकट के समाधान हेतु इस देश में वास्तविक परिवर्तन होने चाहिए और अंतरिम सरकार का गठन होना चाहिए। उन्होंने सीरिया में रसायनिक शस्त्रों के प्रयोग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इन शस्त्रों का प्रयोग, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के हनन और मानवता के विरुद्ध अपराध के समान है। अख़ज़र इब्राहीमी ने सीरिया में संघर्षरत दोनों पक्षों को जेनेवा-2 वार्ता में भाग लेने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यह वार्ता संभावित रूप से सितम्बर में आयोजित हो सकती है
23 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 455175
सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब संघ के संयुक्त प्रतिनिधि ने एक बार फिर राजनैतिक मार्गों से सीरिया के संकट के समाधान पर बल दिया है