सीरियाई टेलिवीज़न ने घोषणा की है कि रिफे दमिश्क, दरआ और कुनैतरा प्रांतों में लगभग ५०० आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। आत्म समर्पण करने वाले आतंकवादी प्रतिबद्ध हुए हैं कि वे कभी भी हथियार नहीं उठायेंगे और शातिं व सुरक्षा स्थापित करने के लिए सीरियाई सेना के साथ सहयोग करेंगे। इसी प्रकार सीरियाई टेलीविज़न ने घोषणा की है कि इस देश की सेना आतंकवादियों को जड़ उखाड़ फेकने के लिए रिफे दमिश्क में विशेष कार्यवाही की है। सीरियाई सेना शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत से आतंकवादियों को मौत के घाट उतार चुकी है।
21 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 454559
सीरियाई टेलिवीज़न ने घोषणा की है कि रिफे दमिश्क, दरआ और कुनैतरा प्रांतों में लगभग ५०० आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।