20 अगस्त 2013 - 19:30
हुस्नी मुबारक को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया गया

मिस्री न्यायालय ने इस देश के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को स्वतंत्र करने का आदेश दे दिया

मिस्री न्यायालय ने इस देश के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को स्वतंत्र करने का आदेश दे दिया। मिस्र के नील टेलिवीज़न ने घोषणा की है कि क़ाहेरा में स्थित न्यायालय ने हुस्नी मुबारक को उपहार लेने और इस्राईल को गैस निर्यात करने के मामले में निर्दोष घोषित कर दिया है। हुस्नी मुबारक के वकील ने आशा जताई है कि संभवतः हुस्नी मुबारक को कल स्वतंत्र कर दिया जायेगा। इससे पहले हुस्नी मुबारक के वकील ने कहा है कि उनकी स्वतंत्रता का मिस्र में होने वाले परिवर्तनों से कोई संबंध नहीं है। समाचार एजेन्सी रोयटर ने भी सूचना दी है कि हुस्नी मुबारक को संभवतः गुरूवार को रिहा कर दिया जायेगा