20 अगस्त 2013 - 19:30
सऊदी अपने बचाव के लिये मध्यपूर्व को अस्थिर कर रहा है।

एक विश्लेषक का कहना है कि अपने को बचाने के लिये मध्य पूर्व को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में आतंकवादियों को फैला रहा है

21 अगस्त 2013: एक विश्लेषक का कहना है कि अपने को बचाने के लिये मध्य पूर्व को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में आतंकवादियों को फैला रहा है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक राजनीतिक विश्लेषक स्कांत चंद्र ने कहा है कि सऊदी अरब अपने आंतरिक हालात से भयभीत है और इसलिए रियाद क्षेत्र के दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और क्षेत्र में पश्चिमी देशों के हितों की रक्षा कर रहा है।सीरिया, पाकिस्तान, इराक और अन्य मुस्लिम देशों में आतंकवादियों के समर्थन के अलावा सऊदी अरब, बहरैन, यमन जैसे मुस्लिम देशों में जारी जनांदोलनों को कुचलने की कोशिश कर रहा है।शुक्रवार को सऊदी शाह अब्दुल्ला ने मिस्र में मुर्सी समर्थकों पर सेना के हमले का यह कहकर समर्थन किया था कि मिस्री सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है।सऊदी अरब में फरवरी 2011 से आले सऊद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी राजनीतिक कैदियों की रिहाई, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोगों के साथ भेदभाव को खत्म करने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन मानवाधिकार के ठेकेदार अमरीका के समर्थन के कारण सऊदी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ जनता की आवाज़ो को दबाने में कामयाब रही हैं।