17 अगस्त 2013 - 19:30
दुश्मन मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाने में व्यस्त

इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की पार्लिमेंट के स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी नें कहा है कि दुश्मन मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाने में व्यस्त हैं

इस्लामिक रिपब्लिक ईरान की पार्लिमेंट के स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी नें कहा है कि दुश्मन मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट के अनुसार अली लारीजानी नें कल शाम को एक प्रेस कांफ़्रेंस में मिस्र की स्थिति और बैरूत में किये जाने वाले कार बम धमाके के सम्बंध में पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इन घटनाओं से इस बात का पता चलता है कि दुश्मन मुसलमानों के बीच विवादों का बीज बोने में व्यस्त है। अली लारी जानी नें मिस्र की जनता के नरसंहार को बहुत ख़तरनाक और हानिकारक बताते हुए कहा कि मिस्र की फ़ौज की तरफ़ से देश की जनता के मुक़ाबले के लम्बे समय तक होने वाले परिणाम सामने आएंगे। और मिस्र के उल्मा और बुद्धिजीवियों को चाहिये की वह बड़े पैमाने पर बातचीत करें और यूरोप के हस्तक्षेप वाली ताक़तों को इस देश में अपने उद्देश्य प्राप्त न करने दें।