17 अगस्त 2013 - 19:30
आतंकवादियों के विरुद्ध फ़ौज की कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी नें कहा है कि आतंकवादियों के विरुद्ध फ़ौज की कार्यवाहियां जारी रहेंगी और इस सिलसिले में सभी चुनौतियों का मुक़ाबला किया जाएगा

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी नें कहा है कि आतंकवादियों के विरुद्ध फ़ौज की कार्यवाहियां जारी रहेंगी और इस सिलसिले में सभी चुनौतियों का मुक़ाबला किया जाएगा। सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी नें कहा है कि इराक़ की सिक्योरिटी फ़ौर्सेज़ नें साबित कर दिया है कि वह आतंकवादियों को एक बालिश ज़मीन पर भी क़ब्ज़ा करने की इजाज़त नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि आतंकवादी डरपोक हैं इसी वजह से बम धमाके करते हैं और उनसे मासूम जनता की हत्या करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पश्चिमी और अरब सरकारें इराक़ में सुख व शांति के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने इराक़ के मामलो में हस्तक्षेप के सिलसिले में चेतावनी दी। स्पष्ट रहे कि पिछले कुछ सप्ताहों में इराक़ में आतंकवाद में बढ़ौत्तरी हुई है जिसमें हज़ारों लोगों की मौत और दसियों हज़ार लोग घायल हो गए हैं।