पूर्वी इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों की कार्यवाहियों में ४८ लोग मारे गये हैं, इराकी सूत्रों के अनुसार मंगल को बाकूबा शहर में सब्ज़ी मंडी में एक बम विस्फोट में २० लोग मारे गये तथा २८ अन्य घायल हो गये।सोमवार को भी उत्तरी इराक़ के बलद तथा पूर्वी इराक़ के बाकूबा और मेक़दादिया शहरों में बम विस्फोटों में २४ इराकी मारे गये थे और ६९ अन्य घायल हुए थे।इसी प्रकार इराक़ के अलअबांर प्रान्त में सेना की एक चेक पोस्ट पर एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार विस्फोटक से उड़ा ली जिससे एक अफसर मारा गया तथा २ अन्य घायल हो गये। हालिया महीनों में बहुत से इराक़ी आतंकवादी हमलों में मारे गये हैं। इराक़ी सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब और क़तर सहित कुछ देशों के सहयोग से आतंकवादी इराक़ में अशांति फैलाए हैं।
14 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 451675
पूर्वी इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों की कार्यवाहियों में ४८ लोग मारे गये हैं, इराकी सूत्रों के अनुसार मंगल को बाकूबा शहर में सब्ज़ी मंडी में एक बम विस्फोट में २० लोग मारे गये तथा २८ अन्य घायल हो गये।