यूरोपीय यूनियन की विदेशी नीति के प्रमुख नें कहा है कि तेहरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर ठोस बातचीत के लिये ग्रुप 5+1 तैयार है।मंगल को ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के नाम पत्र में कैट्रीन एश्टोन नें उन्हें बधाई देने के साथ इस बात का ज़िक्र किया कि नए ईरानी राष्ट्रपति नें देश के परमाणु कार्यक्रम के बारे में शंकाएं तेज़ी से दूर करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ बातचीत और सहयोग का संदेश दिया है।उन्होंने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि ईरान की बातचीत करने वाली टीम के साथ बहुत जल्दी ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ठोस और प्रभावी बातचीत का समय तय हो जाएगा। उनका यह पत्र मंगलवार को उस समय आया जब उसी दिन ईरानी राष्ट्रपति नें ग्रुप 5+1 के साथ ठोस बातचीत के लिये ईरान की इच्छा ज़ाहिर की थी।स्पष्ट रहे कि अमरीका और उसके साथी ईरान पर शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम की आड़ में परमाणु हथियारों को बनाने के प्रयासों का आरोप लगाते रहते हैं और इसी आरोप के बहाने अमरीका और यूरोपीय यूनियन नें ईरान पर कड़ी पाबंदियां लगा रखी हैं। जबकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण हैं जो आई. ए. ई. ए. की देखरेख में चल रहा हैं और वह परमाणु कार्यक्रम के समझौते एन. पी. टी. के सदस्य देश होने के नाते शांतिपूर्ण उद्देश के लिये परमाणु शाक्तियों के प्रयोग के अपने प्राथमिक अधिकारों पर ज़ोर देता है।
8 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 450269
यूरोपीय यूनियन की विदेशी नीति के प्रमुख नें कहा है कि तेहरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर ठोस बातचीत के लिये ग्रुप 5+1 तैयार है।