3 अगस्त 2013 - 19:30
अमरीका आतंकवादियों का समर्थन और उनका पालन पोषण करने वाला देश।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के रक्षा मंत्री जनरल वहीद ने कहा है कि अमरीका आतंकवादियों का समर्थन और उनका पालन पोषण करने वाला देश है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के रक्षा मंत्री जनरल वहीद ने कहा है कि अमरीका आतंकवादियों का समर्थन और उनका पालन पोषण करने वाला देश है। जनरल अहमद वहीदी नें इसना न्यूज़ से बातचीत में सिपाहे पासदारन को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल करने की अमरीकी कांग्रेस की कोशिशों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीका स्वयं आतंकवादियों को पालता है और वह दुनिया में सबसे बड़े आतंकी राष्ट्र यानी ज़ायोनी सरकार का समर्थक है।जनरल अहमद वहीदी नें अमरीकी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी सिचुवेशन में जबकि अमरीका अपने ड्रोन विमानों से पाकिस्तान और विभिन्न देशों में आतंकवाद फैला रहा है, उसे मानवता, मानवीय अधिकार और आतंकवाद के विरुद्ध प्रयासों के लिये बात करने का कोई अधिकार नहीं है।